मधुपुर में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर

जन-पत्रकार मधुपुर सोनभद्र

मधुपुर (सोनभद्र)। कस्बे में वाराणसी–शक्तिनगर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपिलदेव (35) पुत्र बनारसी निवासी तकिया एवं प्रदीप बिंद (36) पुत्र रामभवन बिंद निवासी खाने आजमपुर, सुकृत बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अजय (32) पुत्र छोटेलाल निवासी सलखन और अनुज (40) निवासी लोहरा की बाइक से तेज गति में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में चारों लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रदीप बिंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घायल को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जबकि दो घायलों का इलाज मधुपुर सीएचसी में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।