📍    चीफ ब्यूरो मिर्जापुर कमलेश कुमार सिंह

दशकों से रह रहे लोगों को 3 दिन में जमीन खाली करने का नोटिस

मिर्जापुर जिले की कैनाल बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया जब सिंचाई विभाग की टीम ने बस्ती में पहुंचकर लोगों को नोटिस थमाया कि वे तीन दिन के भीतर ज़मीन खाली कर दें। यह कार्रवाई विभाग द्वारा नहर किनारे की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के तहत की जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई दशकों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें बेघर किए जाने की कार्रवाई हो रही है। बस्ती के लोगों ने इस कदम का विरोध किया और प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जाना अमानवीय है।

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह भूमि विभाग की संपत्ति है और उस पर अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी लोगों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसके लिए क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है l