जिले के चर्चित दरोगा सुरेश चन्द्र द्विवेदी बने दुद्धी कोतवाली के वरिष्ठ एसएसआई, अपराधियों की अब खैर नहीं

सोनभद्र, दुद्धी।

जिले में अपने कड़क अंदाज़ और तेज़ कार्यशैली के लिए चर्चित दरोगा सुरेश चन्द्र द्विवेदी को दुद्धी कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने समायोजन के तहत जिले में कई स्थानों पर फेरबदल करते हुए यह जिम्मेदारी द्विवेदी को सौंपी है।

सुरेश चन्द्र द्विवेदी वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे। उन्हें अपराध पर नियंत्रण और मजबूत पुलिसिंग के उद्देश्य से दुद्धी कोतवाली भेजा गया है। इससे पहले वह गुरमा चौकी प्रभारी, बभनी थाना अध्यक्ष, डाला और सुकृत चौकी इंचार्ज के रूप में कार्य कर चुके हैं और हर जगह उन्होंने अपने सख्त रवैये से अपराधियों पर लगाम लगाने का काम किया है।

उनकी कार्यशैली से क्षेत्र के लोग भलीभांति परिचित हैं। जहां भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है, वहाँ अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास का माहौल देखने को मिला है। दुद्धी कोतवाली जैसे संवेदनशील और विस्तृत क्षेत्र में उनकी तैनाती को लेकर स्थानीय लोगों में उम्मीदें जागी हैं कि अब अपराध पर सख्त नियंत्रण देखने को मिलेगा।

सुरेश चन्द्र द्विवेदी के दुद्धी कोतवाली आने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा आने की संभावना है। आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के लिए यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।