ब्यूरो चीफ मिर्जापुर कमलेश कुमार सिंह

भारी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता, मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा

सोनभद्र जनपद के घोरावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भैसवार में चकबंदी में हो रही अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। यह धरना बछनार बिरबाबा सेमरीहवा स्थान पर आयोजित किया गया है, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण सहभागी हो रहे हैं।

धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र की ग्राम इकाई के सदस्य घासीराम यादव कर रहे हैं। यादव ने बताया कि भैसवार गांव की चकबंदी भू-माफियाओं के इशारे पर की जा रही है, जिसमें चकबंदी के कर्मचारी भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उनका कहना है कि चकबंदी तभी संभव है जब इसे शून्य (सरे-नौ) से पुनः प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि 31/03/1992 के शासनादेश के अनुसार चकबंदी नहीं कराई गई, जो विभाग और भू-माफियाओं की मिलीभगत को दर्शाता है।

घासीराम यादव ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका अनवरत अनशन जारी रहेगा। अब तक चकबंदी विभाग का कोई भी प्रतिनिधि भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों से वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है।

इस धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल, जय सिंह, प्रभु नारायण मौर्य, सीताराम, शिवपूजन पाल, राजेंद्र मौर्य, हंसराज, बब्बन मौर्य सहित कई अन्य ग्रामीण।