जनपद सोनभद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे इंद्रेश कुमार

सोनभद्र, 22 मई 2025, बृहस्पतिवार:

सरदार पटेल चैरिटेबल ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेन्टर, रॉबर्ट्सगंज में आज प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, भाई देवेंद्र पटेल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री इंद्रेश कुमार, अखिल भारतीय कार्यकारिणी मण्डल सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक, उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम में सरदार पटेल चैरिटेबल ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेन्टर के डायरेक्टर श्री योगेश सिंह पटेल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में अधिक भागीदारी की अपील की।

गौरतलब है कि सरदार पटेल चैरिटेबल ब्लड एण्ड कम्पोनेन्ट सेन्टर, प्रतिभा जन कल्याण एवं वेद शिक्षण समिति द्वारा संचालित, सोनभद्र का अत्याधुनिक कम्पोनेन्ट ब्लड बैंक है। यहां 24 घंटे A+, O+, B+, AB+, A-, O-, B-, AB- सहित सभी ब्लड ग्रुप्स के साथ-साथ पैक्ड रेड ब्लड सेल, प्लेटलेट्स कन्सेन्ट्रेट, फ्रेश फ्रोज़न प्लाज़मा और होल ब्लड की सुविधा उपलब्ध है।

यह ब्लड बैंक खसरा संख्या 62, घोरावल रोड, जवाहर पैलेस के निकट, बरकरा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में स्थित है और जिलेवासियों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।