सोनभद्र: थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 72 किलो 320 ग्राम सरसो बरामद

सोनभद्र, 19 मार्च 2025: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी सदर/घोरावल के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया की नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त ग्राम मऊकला के तिराहे पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्राम भितरी धंधरौल कैनाल पम्प के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान अजय चौहान (उम्र 24 वर्ष) और सुजीत कुमार (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों अभियुक्तों का संबंध थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र से है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी कई छोटी-मोटी चोरियां की थीं, लेकिन गांववालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। जिससे उनके हौसले बढ़ते गए और वे चोरी की घटनाओं में और अधिक संलिप्त हो गए।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो प्लास्टिक की बोरियों में चोरी का 72 किलो 320 ग्राम सरसो भी बरामद किया। यह माल आरोपियों ने चोरी किया था।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के नाम और पते:

अजय चौहान, पुत्र श्याम बिहारी चौहान, निवासी ग्राम भितरी धंधरौल, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 24 वर्ष)

सुजीत कुमार, पुत्र रामा, निवासी ग्राम भितरी धंधरौल, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 25 वर्ष)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

SO कमल नयन दूबे, थाना रामपुर बरकोनिया

उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया

हे0का0 अशोक सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया

का0 बब्बल सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया

का0 दीपक मिश्रा, थाना रामपुर बरकोनिया

पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की और उन्हें न्यायालय रावर्टसगंज रवाना किया।