सोनभद्र: टहलने निकले प्रधान प्रतिनिधि असगर रज़ा के बुजुर्ग पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

सोनभद्र/सुकृत।

करमा विकासखंड अंतर्गत तकिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि असग़र रज़ा के 85 वर्षीय पिता मतीउल्लाह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह लगभग 4 बजे वे रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। टहलते-टहलते जब वे तकिया गेट के समीप वाराणसी-शक्तिनगर  राज-मार्ग (SH-) पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में मतीउल्लाह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में सुकृत स्थित शिवगंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। फिलहाल मतीउल्लाह की हालत गंभीर बनी हुई है, और परिवार सहित क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(जैसे ही स्वास्थ्य स्थिति या जांच से संबंधित कोई अपडेट होगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।)