जिला जेल गुरमा में विषैले जंतु के काटने से बंदी बीमार, इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटा बैरक

गुरमा, सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब विचाराधीन बंदी मिश्री लाल (30 वर्ष), निवासी बनसर, सिंगरौली (मध्यप्रदेश) को एक विषैले जंतु ने काट लिया। घटना उस समय हुई जब वह नित्य क्रियाक्रम के पश्चात पूजा हेतु जेल परिसर में लगे फूल-पौधों व बेलपत्र तोड़ रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ।

जेल प्रशासन की ओर से रविवार सुबह 10 बजे पुष्टि की गई कि बंदी स्वस्थ होकर वापस बैरक में लौट आया है, जिससे जेल प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में जिला कारागार अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि “घटना के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे बाग-बग़ीचे और फूलवारी की साफ-सफाई कराई गई। निरीक्षण के दौरान कोई विषैला जीव नहीं मिला। काटे का निशान जरूर था लेकिन खून नहीं निकला था। ऐहतियातन बंदी को तत्काल अस्पताल भेजा गया था।”

अधिकारियों के अनुसार जेल परिसर में साफ-सफाई व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।