20 साल पुरानी ध्वस्त पुलिया बनी मुसीबत, PWD और नगर पंचायत की खींचतान में पिस रहे जनता के अधिकार

जनता का फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य, पूछा – 'जनहित में जिम्मेदार कौन?'

अवधेश कुमार गुप्ता

गुरमा–सोनभद्र।

सोनभद्र जनपद के नगर पंचायत चुर्क–गुरमा वार्ड नं. 9 में वर्षों पुरानी एक समस्या अब विस्फोटक रूप ले चुकी है। निर्मल यादव के घर के पास गुरमा जिला जेल जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित 20 साल पुरानी पुलिया अब पूरी तरह से ध्वस्त और बेकार हो चुकी है। स्थानीय जनता ने जब इस गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाई तो संबंधित विभागों ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने का खेल शुरू कर दिया।

‘हम कुछ नहीं कर सकते’, बोले EO – ‘हमारी जिम्मेदारी नहीं’, बोला PWD

नगर पंचायत से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर जब अधिशासी अधिकारी (EO) से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने दो टूक कह दिया – "यह पुलिया PWD की है, हम कुछ नहीं कर सकते!" वहीं, PWD विभाग का रवैया भी उदासीन और मनमाना नजर आ रहा है। यह विभाग वर्तमान में उसी सड़क का निर्माण करा रहा है लेकिन बिना पुलिया के सड़क निर्माण की घोर लापरवाही कर रहा है।

जनता का सीधा सवाल – सड़क बिना पुलिया के कैसे? क्या ये भ्रष्टाचार नहीं?

स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जब बरसात आने को है, तब एक मुख्य मार्ग पर ध्वस्त पुलिया को नज़रअंदाज़ कर सड़क बनाना जनहित के खिलाफ और भ्रष्टाचार की बानगी नहीं तो और क्या है? ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से न केवल आमजनता गुजरती है, बल्कि यहीं से जिला जेल, पुलिस चौकी, स्कूल और गुरमा फैक्ट्री जैसे अति महत्वपूर्ण संस्थान भी जुड़े हैं।

यदि जल्द ही पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो मानसून में यह मार्ग जलभराव से पूर्णतः ठप हो जाएगा और नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहेगा, जिससे संपूर्ण क्षेत्र नरक बन जाएगा।

ठेकेदार की ठिठोली – सड़क निर्माण में बरती जा रही भारी लापरवाही

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि PWD द्वारा सड़क निर्माण कार्य में भी कोई मानक नहीं अपनाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा केवल गड्ढों में मिट्टी भरकर नाम की औपचारिकता निभाई जा रही है। न कोई रोलर, न समतलीकरण। ऐसी सड़क अगले 6 महीने भी नहीं टिक पाएगी, यह बात खुद निर्माणस्थल पर जाकर देखी जा सकती है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – ‘जब तक पुलिया नहीं, तब तक सड़क नहीं’

बर्दाश्त की सारी सीमाएं टूट गईं, जब ग्रामीणों ने PWD के निर्माण कार्य को रोक दिया और साफ-साफ कह दिया –

> “जब तक पुलिया नहीं बनेगी, सड़क नहीं बनने देंगे। अब नहीं तो कभी नहीं।”

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र, की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

जनता की ओर से वार्ड सभासद अशफाक कुरैशी, बच्चा सिंह, निर्मल यादव, विकास सोनी, मुख्तार कुरैशी, राजकुमार, श्यामा देवी, हाजी एजाज अहमद, बब्बू गुप्ता, राजन सिंह, कमलेश पटेल, रिंकू मेहता समेत दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी महोदय को पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने इस समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

📢 प्रशासन से पूछे जा रहे तीखे सवाल:

क्या नगर पंचायत और PWD की खींचतान में जनता यूं ही मरती रहेगी?

क्या बिना पुलिया के सड़क बनाना आपदा को निमंत्रण नहीं?

क्या लापरवाह ठेकेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी?

क्या ‘विकास’ सिर्फ कागजों पर ही सीमित है?