वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह 24 जून को, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

गुरमा, सोनभद्र। रानी दुर्गावती स्मारक समिति सलखन के तत्वावधान में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस समारोह को लेकर शनिवार सायंकाल एक महत्वपूर्ण बैठक स्मारक स्थल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामबचन सिंह आयाम ने की, जिसमें समिति के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में जानकारी देते हुए समिति के सचिव श्रीराम टेकाम ने बताया कि आगामी 24 जून 2025, मंगलवार को रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि आयोजन की शुरुआत दोपहर में बड़ादेव पूजन से होगी, इसके बाद प्रतिमा का अनावरण, माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि शम्भू सिंह गोंड होंगे। समिति के सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रहलाद सिंह आयाम, प्रेमनाथ, वासुदेव, राकेश अरमो, कप्तान, बाल किशुन, चेतनारायण सिंह गोंड समेत कई लोग उपस्थित रहे।