राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरा में अध्यक्ष पद व प्रबंधक पद का चुनाव सकुशल सम्पन्न मुमताज खान बने अध्यक्ष, प्रबंधक बने उमेश चंद्र सिंह।

आप को बताते चले कि जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक के लोहरा गाव में स्थित राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति का चुनाव हुआ जिसमें

मुमताज अहमद ने अध्यक्ष तो वही प्रबंधक पद पर उमेश चंद्र सिंह ने जीत हासिल की।

प्रबंध समिति चुनाव में  अध्यक्ष पद पर मुमताज अहमद खान उपाध्यक्ष  राम लक्ष्मण चौहान,  प्रबंधक पद पर उमेश चन्द सिंह, उप प्रबंधक प्रेम प्रकाश प्रजापति  , निर्वाचित हुए। सदस्य पद के लिए अखिलेश कुमार सिंह अरविंद कुमार आरिफ जमाल बलवंत सिंह महाबीर यादव, रितेश कुमार व सुजीत कुमार निर्वाचित हुए।

उच्च सदन में  उपसभापति  मुकेश कुमार,मंत्री  सुरेश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी वीरेंद कुमार सिंह  के द्वारा किया  गया। उच्च सदन के सभापति पद पर राम बचन सिंह व कोषाध्यक्ष पन्ना लाल सिंह  पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव बड़े ही शांतिपूर्वक ढंग से  संपन्न हुआ।