छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 25वां बजट पेश किया है, जो कि एक अनोखा बजट है। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया है। यह बजट 100 पृष्ठों का है और पूरी तरह से हाथ से लिखा गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया । यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया।
बजट की मुख्य विशेषताएं
पेट्रोल की कीमतों में कटौती: राज्य सरकार ने पेट्रोल की कीमतों मे1 रुपये की कटौती की है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।
राजिम कुंभ के लिए प्रावधान: अगले राजिम कुंभ के लिए 8 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रावधान
सीएम कौशल विकास: सीएम कौशल विकास के लिए 26 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
निफ्ट की स्थापना: नया रायपुर में निफ्ट की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान
- पंजीयन कार्यालयों को ऑनलाइन करने: पंजीयन कार्यालयों को ऑनलाइन करने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन: मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
- एक्सीलेंस अवॉर्ड: एक्सीलेंस अवॉर्ड की तरह सीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल: रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल चलेगी। मेट्रो के लिए जल्द सर्वे शुरू होगा।
- विभागों में सब इंजीनियर की भर्ती: विभागों में सब इंजीनियर की भर्ती होगी।
- देवपुरी के विकास के लिए: देवपुरी के विकास के लिए 11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।