कोलकाता में आपत्तिजनक बयानबाजी पर बवाल: राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन, आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग तेज

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश – कोलकाता में एक महिला द्वारा कथित तौर पर इस्लाम और पैग़म्बर हजरत मोहम्मद स.अ. के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में सोनभद्र जनपद से समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला महासचिव अमान खान ने महामहिम राष्ट्रपति को एक प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी महिला की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रेषित ज्ञापन में अमान खान ने लिखा है कि कोलकाता निवासी शर्मिष्ठा नामक महिला द्वारा दिए गए बयान न केवल मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाते हैं, बल्कि इससे देश का सांप्रदायिक सौहार्द भी खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिससे देशभर में मुस्लिम समुदाय के भीतर आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में उठाई गई मुख्य मांगें:

1. वायरल वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए, ताकि और अधिक अशांति न फैले।

2. विडियो बनाने, अपलोड करने और शेयर करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसे कदम उठाने से पहले लोग सावधान रहें।

3. शर्मिष्ठा नामक महिला को कड़े कानूनों के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ज्ञापन में चेताया गया है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो देशभर में रोष भड़क सकता है और माहौल बिगड़ सकता है।

अमान खान ने यह भी कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोग न केवल कोलकाता, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय हो सकते हैं, जो समाज में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस गंभीर परिस्थिति को नजरअंदाज न किया जाए और आरोपित महिला पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

अब सबकी निगाहें भारत सरकार और कोलकाता प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से भी इस घटना पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि मामला राष्ट्रीय स्तर पर गूंज पकड़ चुका है।