सोनभद्र जिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही: लेबर वार्ड से नवजात शिशु चोरी, चार दिन से साथ रह रही अज्ञात महिला पर शक

सोनभद्र।

जिला अस्पताल लोढ़ी में प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की एक बड़ी चूक सामने आई है। डिलीवरी के चार दिन बाद एक नवजात शिशु को लेबर वार्ड से चोरी कर लिया गया, और आरोप एक ऐसी महिला पर है जो पिछले चार दिनों से प्रसूता महिला के परिजनों के साथ रह रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि अस्पताल प्रशासन और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह लापरवाह नजर आए।

मिठाई के बहाने पिता को बाहर भेजा, फिर बच्चा लेकर गायब

घटना के अनुसार, बटिया नोगढ़ की रहने वाली पूनम (उम्र 30 वर्ष), पत्नी सुदामा को 27 मई को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। पूनम के साथ उसका पति और एक महिला मौजूद थी, जो खुद को उनकी जान-पहचान वाली बताकर उनके साथ वार्ड में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि वह अज्ञात महिला लगातार बच्चे की देखरेख में भी सक्रिय रही। 31 मई की सुबह करीब 8 बजे उसने पूनम के पति को मिठाई लाने के बहाने वार्ड से बाहर भेज दिया और मौका पाकर नवजात को लेकर फरार हो गई।

अस्पताल में मचा हड़कंप, CCTV में नहीं आया चेहरा साफ

जब पूनम की नींद खुली तो उसने देखा कि बच्चा पास में नहीं है और वह महिला भी गायब है। पहले आसपास के वार्ड में खोजबीन की गई, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और लोढ़ी पुलिस चौकी को जानकारी दी गई।

पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन महिला का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख पा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना और कठिन हो गया है।

जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला, प्रशासन ने दिखाई अनभिज्ञता

जब मीडिया ने अस्पताल के सीएमएस डॉ. बी. सागर से जानकारी चाही तो पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई और फिर कहा, "हमें अभी जानकारी मिली है, जैसे ही पूरी बात सामने आएगी, हम बताएंगे।" वहीं, अस्पताल के अन्य अधिकारी और प्रिंसिपल भी जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आए। कई बार फोन करने पर भी प्रिंसिपल ने कॉल रिसीव नहीं किया, और बाद में किसी ने जवाब दिया कि "सर मीटिंग में हैं।"

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस कर रही तलाश

बच्चे की मां और परिवार गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। हर प्रमुख चौराहे, रेलवे फाटक, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड आदि जगहों पर सघन पूछताछ की जा रही है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की सतर्कता और गार्डों की भूमिका पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता को भी उजागर करती है। यदि समय रहते सतर्कता बरती जाती, तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।