मिर्जापुर (राजगढ़), चीफ ब्यूरो कमलेश कुमार सिंह

राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर 8 वर्षों तक लिव-इन में रखने, शारीरिक शोषण करने और जबरन चार बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी फिलहाल युवती को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक ने विवाह का वादा कर उसे अपने साथ रखा। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। युवती ने बताया कि कई बार उसने शादी की बात उठाई, लेकिन आरोपी हर बार बहाना बनाकर टालता रहा। इसके बीच आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे चार बार गर्भपात के लिए मजबूर किया।

अब आरोपी बिना कोई सूचना दिए अचानक घर छोड़कर फरार हो गया है। युवती ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है

राजगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

यह मामला समाज में रिश्तों की विश्वसनीयता और लिव-इन रिलेशनशिप में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। महिला संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।