भठवां नहर मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, चालक व मजदूरों की जान बची बाल-बाल

सलखन – गुरमा (सोनभद्र), सोमवार सायं हुआ हादसा, बड़ा हादसा टला

गुरमा (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलखन स्थित भठवां नहर मार्ग पर सोमवार शाम लगभग 6 बजे एक लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर में सवार चालक समेत दो मजदूरों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पूर्व बीडीसी सदस्य रामलाल अगरिया, निवासी मारकुंडी कुशहिया का था। वह सलखन बाजार से सटरिंग कार्य के लिए बल्ली और पटरा लादकर मारकुंडी जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर भठवां पुलिया के समीप सोनपम्प मुख्य नहर संपर्क मार्ग पर पहुंचा, वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर भार अधिक था और मार्ग की स्थिति भी काफी खराब थी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। पलटने के दौरान ट्रैक्टर पर सवार चालक और दो मजदूरों को हल्की फुल्की चोटें आईं, पर किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मदद की और ट्रैक्टर सीधा करने में सहायता की। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, क्योंकि कोई जनहानि नहीं हुई थी।

यह मार्ग पहले भी दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है, लेकिन आज की घटना में किसी की जान नहीं गई, यह राहत की बात रही। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।