पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही, माफिया पिंटू पटेल फरार

मिर्जापुर रिपोर्टर घनश्याम/अहरौरा, 11 जून:

खनन माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अहरौरा क्षेत्र के सोनपुर गांव में स्थित एक अवैध खनन प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में मौके से 2 पोकलैंड मशीनें, 5 डम्पर, 5 हाईवा वाहन जब्त किए गए। साथ ही 5 अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्यवाही की भनक लगते ही खनन माफिया पिंटू पटेल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले डगमगपुर क्षेत्र में भी इसी खनन संचालक की साइट पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बावजूद इसके खनन कार्य लगातार जारी था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि खनन विभाग की मिलीभगत से यह सारा खेल लंबे समय से चल रहा था।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस खनन साइट का एक संचालक सरकारी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्यकर्मी है, जो कई अवैध खनन खदानों का संचालन कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी और संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है।

जनता की मांग:

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खनन विभाग में मौजूद भ्रष्ट अधिकारियों की भी जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।