ब्रिटेन में हाल ही में एक महत्वपूर्ण सिक्योरिटी समिट का आयोजन किया गया, जहां यूरोपीय देशों ने यूक्रेन की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान, यूरोपीय देशों ने यूक्रेन में शांति बहाली के लिए एक पीस प्लान पर सहमति जताई। इस बैठक से पहले, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने एक विवादास्पद बयान दिया, जिसने अमेरिका को चौंका दिया।

यूरोपीय देशों की एकजुटता को और भी मजबूत करने व यूक्रेन की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन में सिक्योरिटी समिट का आयोजन किया गया। यूरोपीय नेताओं ने शिखर सम्मेलन में यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यूक्रेन को समर्थन का आश्वासन दिया। इस समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के समाधान पर भी चर्चा हुई।

पोलैंड के पीएम ने अमेरिका को लेकर क्या कहा?

गौरतलब है कि सभी यूरोपीय देशों के नेताओं के बीच बैठक से पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने एक ऐसी बात कह दी, जो अमेरिका को पसंद नहीं आने वाला।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह एक विरोधाभास है कि 50 करोड़ यूरोप की जनता 30 करोड़ अमेरिकियों से गुहार लगा रही है कि वे 14 करोड़ रशियन से उनकी रक्षा करें। उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका की स्थिति को एक “दुविधा” बताया और कहा कि हमें इस दुविधा से उबरने की जरूरत है।

हाल ही में, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका का दौरा किया था और ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस बैठक में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। ट्रंप ने गुस्से में आकर इतना तक कह दिया था कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की जिद की वजह से विश्व युद्ध 3 की खतरा पैदा हो गया है।

इस बैठक के बाद, यूक्रेन और अमेरिका के बीच मिनरल समझौता नहीं हुआ। लेकिन इसी बीच, यूरोपीय देशों ने यूक्रेन में शांति बहाली को लेकर पीस प्लान पर सहमति जता दी है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा है कि यूरोपीय नेताओं के बीच यूक्रेन में शांति बहाली को लेकर पीस प्लान पर सहमति बन चुकी है। प्लान को अमेरिका के सामने रखा जाएगा।