जन पत्रकार की खबर का असर: लापता बालक लक्ष्मण वाराणसी में सकुशल मिला, परिजनों को सौंपा गया

अवदेश कुमार गुप्ता

चोपन-सोनभद्र।

जन पत्रकार द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। बीते 25 जून 2027 को दोपहर 12:00 बजे चोपन-सिंदुरिया मार्ग से लापता हुए 15 वर्षीय बालक लक्ष्मण उर्फ बेचन प्रजापति, पुत्र संजय प्रजापति, का पता आखिरकार चल गया है। शनिवार को वह राजकीय बाल गृह (बालक), रामनगर, वाराणसी में सुरक्षित मिला।

लक्ष्मण की गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों, परिजनों और मीडिया द्वारा लगातार मामले को उजागर किया जा रहा था। जन पत्रकार द्वारा प्रकाशित खबर ने प्रशासन को सक्रिय किया, जिसके चलते पुलिस और बाल कल्याण विभाग के प्रयासों से यह सफलता हाथ लगी।

सूचना मिलते ही मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव और बालक के पिता संजय प्रजापति तुरंत वाराणसी पहुंचे। वहां राजकीय बाल गृह प्रशासन की ओर से आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

बालक को पाकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पत्रकारों और प्रशासन का आभार जताया। ग्राम प्रधान ने भी जन पत्रकार की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से ही यह बच्चा सुरक्षित वापस मिल सका।

इस घटना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मीडिया यदि जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभाए, तो न केवल समाज को जागरूक किया जा सकता है, बल्कि प्रशासन को भी ठोस कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जा सकता है।