झूठी लूट की खबर फैलाकर दहशत फैलाने वाला निकला अवैध मेडिकल संचालक, पुलिस ने किया खुलासा

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में लूट की अफवाह फैलाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाने का प्रयास करने वाले एक अवैध मेडिकल संचालक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि संचालक ने खुद डायल 112 पर झूठी सूचना दी थी।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल संचालक राजकुमार पाल पुत्र शिवरतन पाल, निवासी कुशीडौर, ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके साथ लूट की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। लेकिन जांच के दौरान लूट की कोई घटना सामने नहीं आई।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि यह पूरी सूचना झूठी और भ्रामक थी। यह कदम न केवल पुलिस बल की ऊर्जा और संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि क्षेत्र में अनावश्यक भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न करता है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि जो व्यक्ति खुद अवैध रूप से मेडिकल चला रहा है और ऊपर से झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह कर रहा है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या होगी कार्रवाई?

पुलिस ने फिलहाल मामले का खुलासा कर दिया है, लेकिन अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि राजकुमार पाल के विरुद्ध किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्या उसे गिरफ्तार किया जाएगा या छोड़ दिया जाएगा?

क्षेत्रीय जनता यह मांग कर रही है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की हरकत न करे।