मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर में 86 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार, गरीबों के लिए बनी राहत की उम्मीद

सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के लोग हुए लाभान्वित, झोलाछाप डॉक्टरों से मिली निजात

गुरमा-सोनभद्र।

रावर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलखन में रविवार 15 जून 2025 को साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 86 महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

यह शिविर विशेष रूप से पहाड़ी और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। हर सप्ताह आयोजित होने वाले इस शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। इस बार भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में गर्भवती महिलाओं का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित दवाएं और पोषण संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफाइड, मलेरिया आदि की जांचें की गईं। शिविर में सर्वाधिक मामले मलेरिया, टाइफाइड, खांसी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों के रहे।

स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन से ग्रामीण अब झोलाछाप डॉक्टरों और नीम-हकीमों के आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण से बच पा रहे हैं। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है।

स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार

फार्मासिस्ट राकेश कुमार राणा

लैब टेक्नीशियन अखिलेश राय व मनीष राय

एचवी सुनीता विश्वकर्मा

एनम सितारा देवी

स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार एवं अन्य टीम सदस्य

जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रदेश सरकार की इस स्वास्थ्य योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।