प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन, 81 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

सोनभद्र।

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साप्ताहिक रूप से आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में कुल 81 ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में सलखन न्याय पंचायत के पहाड़ी और दूरदराज़ के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। खासकर गरीब और असहाय लोगों ने इस अवसर का लाभ उठाया। शिविर में गर्भवती 8 महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई, वहीं अन्य मरीजों की एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफाइड, एमपी, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। इन परीक्षणों के बाद जरूरतमंद मरीजों को उचित दवाएं प्रदान की गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के शिविरों से उन्हें झोलाछाप डॉक्टरों के शोषण से राहत मिल रही है। अब वे बिना किसी शुल्क के अनुभवी चिकित्सकों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर पा रहे हैं।

शिविर में जिला चिकित्सालय से आए डॉ. शतीस कुमार, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन कुमार एलटी, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एनएम सितारा, स्वास्थ्य कर्मी राजेश कुमार और दाई सोमरी सहित अन्य स्टाफ ने सहभागिता निभाई।

क्षेत्रीय लोगों ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।