उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चोपन ब्लॉक इकाई का चुनाव 20 जून को

जिला चयन समिति ने शिक्षकों से समय पर अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

गुरमा, सोनभद्र।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में नामित सात सदस्यीय जिला चयन समिति के तत्वावधान में विकास खंड चोपन की ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 20 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), चोपन के प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला चयन समिति द्वारा विकास खंड चोपन के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन में सहयोग प्रदान करें।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि यह चुनाव संघ की गरिमा और अनुशासन के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से एकजुटता दिखाते हुए चुनाव को सफल बनाने की अपील की।

चुनाव को लेकर शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और सभी की निगाहें नई कार्यकारिणी पर टिकी हुई हैं।