जनपद सोनभद्र, रामचंद्र रत्ना, जिलाध्यक्ष बी.एस.पी. सोनभद्र के अध्यक्षता मे विधानसभा ओबरा एवं जिला कार्यालय बसपा रॉबर्ट्सगंज मे जिलास्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई जहाँ जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ने मीडिया रिपोर्ट से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती जी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर प्रकाश डालते हुए निम्लिखित बिन्दुओ को साझा किया।

(1) बी.एस.पी. की हुई आज एक अहम बैठक में जिले भर में पार्टी संगठन की मज़बूती व जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के दिए गए कार्यों की गहन समीक्षा के साथ ही दिनांक 22 अप्रैल सन् 2025 की घटित पहलगाम आतंकी काण्ड को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध गौरवमय ऑपरेशन सिंदूर सैनिक कार्रवाई के लिए भारतीय सेना की सराहना की गई ।

(2) साथ ही, जन व देशहित के लिए अपराध नियंत्रण कीस तरह लगातार आतंकी निरोधक उपाय जरूरी ताकि सिंदूर / सुहाग को उजड़ने से बचाने का दायित्व निभाया जा सके तथा इस क्रम में पाकिस्तान द्वारा परमाणु धमकी / ब्लैकमेलिंग नहीं सहने की चेतावनी सही कदम। कश्मीर पर अमेरिका या तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं करने की राष्ट्रीय सहमति पर पूरी तरह से अमल जरूरी। वैसे भी भरोसा अपने आप पर होना बेहतर।

(3) आतंक के विरुद्ध ठोस व प्रभावी उपाय ज़रूरी ताकि देश के लोगों को यहाँ ज़बरदस्त महंगाई, अपार ग़रीबी, बेरोज़गारी व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से मुक्ति दिलाकर विकसित भारत की जन आकांक्षाओं की लक्ष्य प्राप्ति की ओर देश अपना ध्यान व संसाधन पूरी तरह से केन्द्रित कर सके।

(4) तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि की प्रतिमा के अनादर की समाज में द्वेष व वैमनस्य फैलाने वाली घटनाओं पर सक्ति से नजर रक्खी जाय।

(5) बी.एस.पी. द्वारा जिले भर में पार्टी के कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु बहुजन वालन्टियर फोर्स (बीवीएफ) को पहले की तरह संगठित करने पर बल।

(6) सरकारी मशीनरी के जनविरोधी रवैये व मनमानी तथा विकास से ज्यादा विध्वंस आदि के कारण कानून का राज का अभाव के साथ-साथ बिजली, पानी, सड़क, सफाई, अस्पताल, स्कूल आदि की बदहाली से लोगों का जीवन त्रस्त तथा बीएसपी ही लोगों की उम्मीदों की एकमात्र किरण।

(7) अन्त में, उन्होंने बताया की बी.एस.पी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने पूरे देश भर मे पार्टी के लोगों की सहमति से, श्री आकाश आनन्द को बी.एस.पी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया तथा उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिये गये तथा ये उम्मीद जताया कि इस बार, श्री आनन्द जी पार्टी व मूवमेन्ट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुये, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे।