मुख्य सोनपम्प नहर 10 दिनों से बंद, धान की नर्सरी डालने में किसानों को भारी परेशानी

किसानों ने सिंचाई विभाग व जिलाधिकारी से की अविलंब नहर चालू कराने की मांग

गुरमा, सोनभद्र।

सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुख्य सोनपम्प नहर पिछले दस दिनों से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय से सिंचाई जल न मिलने से किसानों की फसल चक्र प्रभावित हो रहा है और बीज खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर मुख्य सोनपम्प नहर चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो इस बार धान की रोपाई समय से नहीं हो सकेगी, जिससे खाद्यान्न उत्पादन पर असर पड़ेगा।

इस संदर्भ में साधन सहकारी समिति मारकुंडी अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, मदन मोहन यादव, समाजसेवी सूरज यादव, कपिलमुनि मिश्रा, राकेश मिश्रा, राममूरत यादव, मुन्ना सहित कई किसानों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नहर को अविलंब चालू कराने की मांग की है।

इस विषय में जब सिंचाई विभाग ओबरा प्रखंड के जेई विशाल शर्मा से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि,

> *“इस समय नहर में साफ-सफाई, मशीनरी मेंटेनेंस और विद्युत आपूर्ति से जुड़ा कार्य चल रहा है। किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आगामी *26 जून से नहर को पुनः चालू कर दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि सलखन क्षेत्र में अधिकांश खेती सिंचाई के लिए इसी नहर पर निर्भर करती है। ऐसे में समय पर पानी न मिलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नहर को तय समय से पहले चालू कराया जाए ताकि धान की नर्सरी समय से तैयार की जा सके और आगामी कृषि सत्र प्रभावित न हो।