ट्रक में बाइक भिड़ने से दो युवकों की मौत, शादी समारोह में जा रहे थे दोनों

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मृतकों के घरों में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग

मधुपुर, सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम तेंदूपुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में जा रही बाइक एक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। बाइक सवार दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि मृतकों की पहचान

करीमन (28 वर्ष) पुत्र पप्पू निवासी तकिया,

तथा पिंटू (30 वर्ष) पुत्र शुक्ल निवासी नागनार हरैया के रूप में की गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। ग्रामीणों ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि हाईवे किनारे अक्सर भारी वाहन बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े रहते हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर, रेडियम टेप या सुरक्षा संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही रात के समय ट्रैफिक पुलिस की गश्ती बढ़ाए जाने की मांग भी की गई है।