<p><br></p><p>ब्यूरो चीफ मिर्जापुर कमलेश कुमार सिंह </p><p>घोरावल सोनभद्र । घोरावल विकासखंड सोनभद्र के भैसवार गांव में चकबंदी की विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन दिन शुक्रवार  को धरना प्रदर्शन का 24 वा दिन भी जारी रहा । यह धरना प्रदर्शन सिमरी हवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान धरना रहा जारी इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र ग्राम इकाई सूचना मंत्री सीताराम मौर्य के नेतृत्व में किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र ग्राम भैसवार के सदस्य राम सकल मौर्य ने बताया कि जब तक चकबंदी गांव में आया है तब तक यहां के किसानों के साथ नाइंसाफी किया जा रहा है भैसवार गांव की चकबंदी तभी हो सकती है जब तक सरे नौ  बटा तरमिन भू चित्र नहीं बनाया जाएगा तब तक चकबंदी करना संभव है मौर्य ने यह भी बताया कि गांव की चकबंदी की जांच सीबीआई गोपनीय एजेंसी द्वारा कराई जाए जांच  जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए उसे सख्त सख्त कार्रवाई की जाए इस धरने में मौजूद रहे सूचना मंत्री सीताराम मौर्य, जालिम बियार, जितना बियार, शंकर  कोल  मोहन कोल  फूला देवी, गुलाबी देवी  राजा राम  मौर्य सहित भारी संख्या में मौजूद रहे</p>